महिलाएँ अक्सर पुरुषों की शारीरिक सुंदरता पर इतना ध्यान नहीं देती जितना आप सोचते हैं। उनपर ज्यादा प्रभाव आपके व्यक्तित्व और व्यवहार का पड़ता है। आगे पढ़ें।
माहवारी - पांच साल तक सबसे छुपाना
"मुझे माहवारी शुरू हुई जब मैं 13 साल की थी, लेकिन मैंने पांच साल तक इस बारे में अपनी परिवार में किसी को भी नहीं बताया," अनीता कहती है।
अनीता की माँ को उसकी माहवारी के बारे में उसकी शादी से कुछ दिन पहले ही पता चला। तब अनीता 18 साल की थी। "मुझे नहीं लगता की उन्हें मेरी माहवारी में जानने की कोई ज़रूरत थी इसलिए मैंने उन्हें नहीं बताया, और जब उन्हें पता चलना तो चल ही गया," अनीता कहती हैं।
क्या मुझे वाइब्रेटर की लत लग जाएगी?
सवाल: अगर मैं वाइब्रेटर का इस्तेमाल करूँ तो के मुझे उसकी लत लग जाएगी और क्या मुझे नोर्मल तरीके से ओर्गास्म (चरम आनंद) नहीं होगा?
मैंने अपने कुछ दोस्तों को इसके इस्तेमाल के बारे में बात करते सुना है। मैं खुद अपने लिए एक वाइब्रेटर खरीदना चाहती हूँ लेकिन पता नहीं मुझे ऐसा करना चाहिए या नहीं। अगर मेरे पति को इस बारे में पता चला की मैं ओर्गास्म के लिए वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती हूँ तो वो क्या सोचेंगे? नम्रता, मुंबई
आंटी जी कहती हैं... वाह जी वाह, खुश कर दित्ता मेनू। मैं इसी सवाल का तो इंतज़ार कर रही थी। पूरी ज़िन्दगी से नहीं, हाँ, लेकिन तब से, जब से मेरे बीच वाली बेटी स्वीटी ने पिछले साल यही सवाल पुछा था। वो भी काफी परेशान थी अपने बेडरूम के अन्दर एक मशीन को लाने के ख्याल से। लेकिन अगर तू मेरी राय मांग रही है तो, पुत्तर जी, मैं तो कहूँगी, तुस्सी बड़ी से बड़ी मशीन ले आओ।
अच्छा चल, इन सब मुद्दों को एक-एक करके सुलझाते हैं।
देख पुत्तर, तू कह रही है ना की तेरे दोस्त हैं जो वाइब्रेटर का इस्तेमाल करते हैं, तो तुझे इतना विश्वास तो होगा ही की यह बिलकुल सुरक्षित चीज़ है और बहुत मज़ेदार भी। जिन लोगों को वाइब्रेटर की जानकारी ना हो, उन्हें मैं बता दूँ की वाइब्रेटर लिंग के आकार का एक उपकरण है जो की प्लास्टिक या रबड़ या दोनों चीज़ों का बना होता है। हाँ, ये अपने पुराने डिल्डो (लिंग का प्रतिरूप) की तरह ही होता है लेकिन एक बहुत ज़रूरी सुधार के साथ। हाँ जी पुत्तर, वाइब्रेटर में होती है एक छोटी सी मोटर जो आपके लिए वो 'मेहनत' वाला पूरा काम करती है।
तुम्हें लगे की शायद मैं लैंगिकवादी हो रही हूँ लेकिन प्रेशर कोकर और माइक्रोवेव की तरह ही यह वाइब्रेटर महिलाओं की ज़िन्दगी में एक क्रांति सी लाया है।
वर्जित लेकिन आम
हाँ, मैं यह नहीं कह रही है की यह हर घर की एक आम ज़रूरत है लेकिन क्यूंकि इसे वर्जित समझा जाता है, इसलिए बेटा जी, यह सच में इतना आम है की तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं होगा। और हाँ, ब्रा जलाने से भी ज़्यादा आज़ादी देने वाली चीज़ है ये। सच्ची कहूँ न तो मुझे लगता है यह एक ऐसा तोहफा है जो हर नयी दुल्हन को मिलना चाहिए। दहेज़ छोड़ो, वाइब्रेटर दो, क्यूंकि हर लड़की को इसी की तो ज़रूरत है।
एक सही वाइब्रेटर शादी की बहुत सारी मुश्किलों को हल कर सकता है। ओये पुत्तर जी, मैं यह नहीं कह रही की यह वाइब्रेटर पुरुष की जगह ले सकता है या फिर हमारे खुद के हाथों की। लेकिन हाँ, आपके मूड और ज़रूरत के अनुसार, वो इन दोनों चीज़ों से ज़्यादा उपयोगी हो सकता है।
कई महिलाओं को वाइब्रेटर से ओर्गास्म बहुत आसानी से हो जाता है। हाँ लकिन यह असल सेक्स की नज़दीकी और प्यार के जोश की जगह नहीं ले सकता। और हाँ, हालाँकि इसे अपने आप अकेले में इस्तेमाल करने में मज़ा है, कई युगल तो इसका इस्तेमाल सेक्स के दौरान मिलकर करते हैं।
ज़्यादा सेक्स, बेहतर सेक्स
जहाँ तक लत की बात है, मैं कहूँगी की वाइब्रेटर की लत उतनी ही लग सकती है जितना की सेक्स की। तो हाँ, यह ऐसी चीज़ है जिसकी तुझको आदत पड़ जाये। और मैं यह जानती हूँ की वही पुराने ओर्गास्म लेने के तरीको का मज़ा कभी कम नहीं हो सकता - उनकी तो बात ही कुछ और है। इसलिए तुझे ये चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं की तुझे पुरुषों में रुचि ख़त्म हो जाएगी।
पुत्तर जी, तेरे पति को भी असुरक्षित महसूस करने की कोई ज़रूरत नहीं। सच्ची में। देख सच तो ये है की कभी कभार ऐसा होता है की हमें किसी गरमा गरम शरीर की ज़रूरत महसूस होती है अपने नज़दीक। यह ख़राब आईडिया नहीं है अगर तू अपने पति को अपने इस अच्छे साथी वाइब्रेटर के बारे में बताये।
यहाँ तक की, शोधकर्ताओं, अरे मतलब वो होते हैं ना रीसर्चर, उनके हिसाब से जो महिलाएं वाइब्रेटर का इस्तेमाल करती हैं उन्हें सेक्स भी ज़्यादा करने का मन करता है। तो ये वाइब्रेटर सिर्फ तेरे लिए नहीं, तेरे 'उनके' लिए भी अच्छा तोहफा है!
अपना वाइल्ड साइड ढूंढ़
नम्रता पुत्तर, तू अपने पति को बता की तू उसकी जगह वाइब्रेटर को नहीं ला रही, लेकिन इसके इस्तेमाल से तुम दोनों की सेक्स जीवनी बेहतर हो सकती है। सच्ची कहूँ तो इसके साथ तू उसकी मदद ही कर रही है क्यूंकि उसको तो तुझ पर मेहनत करने वाला साथी मिल गया है ना। और हाँ, हम रहते है असल दुनिया में। आजकल अधिकतर पुरुष चाहते हैं की उनकी महिला साथी अपना वाइल्ड साइड दिखाए।
कुछ 'मरदाना' पुरुष शायद इन वाइब्रेटर को अपना प्रतिद्वंदी समझने लगते हैं, लेकिन उन्हें चिंता छोड़ देनी चाहिए और इस मशीन से प्यार करना सीख लेना चाहिए। ये शायद प्राकर्तिक नहीं, लेकिन बिलकुल नोर्मल चीज़ है।
हम सब जानते हैं की सेक्स बहुत अच्छी चीज़ है। वाइब्रेटर इसे और बेहतर बना सकते हैं। और मैं यह एक्सपेरिएंस से बता सकती हूँ की इसके इस्तेमाल से पहले और बाद में रूह अफज़ा पीने का मज़ा ही कुछ और है। चल जा अब, इस्तेमाल करके देख और फ़िर मैं तुझे एक अच्छे शुक्रिया गिफ्ट के बारे में बताऊँगी।
फोटो: आंटी जी, thinqkreations
अगर आपको प्यार, सेक्स या रिश्तों से जुड़े किसी भी सवाल पर आंटी जी की राय चाहिए तो ईमेल करिए।
![]()


dildo
me ek dildo kharidna chahta hu, kota- rajasthan me ye kaha milega
SORRY SORRY , Just no idea!!!
SORRY SORRY , Just no idea!!! Kota kya beta, aap ko jaan ke yeh bhi hairaani hogi ki Dilli jasie sheher mein Dildo kahan mailtein hain, yeh hum bhi nahin jaante. Hain na confusing matter??!! Kisi nazdeeki dost ya mitr se kahiye, yadi who abroad jaate hon, ya aap khud jaate hon... Sorry beta.