यदि आपने अपने साथी से रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है तो उन्हें बताने के लिए सही वक्त और जगह चुनें। शांत जगह पर मिलें ताकि आप दोनों आराम से इसके बारे में बात कर सकें। आगे पढें।
पहली बार: "हमने एक दुसरे को चुम्बन दिया"
"मैं हमेशा से ही लड़कियों की तरफ आकर्षित थी, लेकिन मुझे ये नहीं पता था की मैं समलैंगिक हूँ," अवनी ने कहा।
स्कूल में, उसे समलैंगिक की समझ यह थी - "छोटे बाल, लड़को के कपड़े पहनना, इंग्लिश प्रेमिएर लीग को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा उत्साहित और सामाजिक जाति से बाहर रहना।"
लव मैटर्स - सुरक्षित, संतोषजनक और निरपेक्ष
लव मैटर्स- 'प्यार की बातें' में आपका स्वागत है।
लव मैटर्स में आपका स्वागत है - एक वेबसाइट प्यार, सेक्स,रिश्तों और इनसे जुडे सभी मुद्दों के बारे में। आप यहाँ सुरक्षित और संतोषजनक सम्भोग से सम्बंधित स्पष्ट और निरपेक्ष जानकारी पा सकेंगे। नीचे आप देख पाएंगे नवीनतम समाचार और विश्व भर के लोगों के सेक्स से सम्बंधित विषयों पर विचार। बायीं ओर की मेनू पर आपको मिलेगी सेक्स, स्वास्थ, रिश्तों ओर खुश रहने के बारे में बेहिचक जानकारी।
रुढ़िवादी माता-पिता: प्यार और झूठ
माता-पिता किसी कारण की वजह से ही माता-पिता होते हैं। वो कभी पूरी तरह से आपसे सहमत नहीं होंगे। और यह ठीक है। लेकिन तब क्या करें जब आपके माता-पिता पिछली सदी के अतिधर्मनिष्ठओं की तरह बर्ताव करने लगे?
मेरी जान पहचान के एक युगल, जिनकी सगाई को अब करीब एक साल हो गया है, उस दिन मुझसे शिकायत कर रहे थे की बिना अपने माता पिता के रज़ामंदी के, वो दोनों आपस में मिल भी नहीं सकते। तो वो इस मुश्किल का सामना कैसे करते हैं? "हम सिर्फ उनसे झूठ बोलते हैं"।
ज़्यादा टेस्टास्टरोन/वृषणि, सुरक्षित सेक्स?
कॉलेज में पढ़नें वाले पुरुष जिनमें ज़्यादा टेस्टास्टरोन होता है, वो ज़्यादा सुरक्षित सेक्स कर पाते हैं। हैरान हैं यह सुनकर?
ज़्यादा टेस्टास्टरोन को अधिकतर जोख़िम से जुड़ा जाता है, ना की उल्टा। लेकिन जब सेक्स की बात हो, जोख़िम भरा होने का मतलब हो सकता है अपने लैंगिक कौशल का दिखावा करना, वो भी कंडोम को बिना झिझक खरीदने और इस्तेमाल करने के साथ, ऐसा अमेरिका में किये गए एक शोध में पाया गया है।
चुम्बन करते ही मेरा वीर्यपात हो जाता है - मैं क्या करूँ?
सवाल: जब भी मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ यौन सम्बन्ध बनाता हूँ, मेरा वीर्यपात हो जाता है। मैं इस बारें में क्या करूँ?
मैं 22 साल का हूँ, और मैं तब तक सेक्स नहीं करना चाहता जब तक की मेरी शादी ना हो जाये। जब मैं अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ यौन सम्बन्ध बनाता हूँ तो हम सेक्स नहीं करते, अधिकतर सिर्फ चुम्बन करते हैं। मैं उसके साथ शादी से पहले सेक्स करना भी नहीं चाहता लेकिन मेरा वीर्यपात होना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता। करण, मुंबई
स्तन/ब्रेस्ट: कोई बड़ी बात नहीं
स्तन। मेरे किशोरावस्था के दौरान मैं ये शब्द ठीक से नहीं बोल पाता था। लेकिन अब नहीं। स्तन। देखा मैंने कह दिया। स्तन। स्तन। स्तन।
कुछ पुरुषों का कहना है की वो स्तन की वजह से असमंजस में पड़ जाते हैं। और कुछ पुरुष इनसे (स्तनों से) मनोग्राहित हैं। काफी अजीबो गरीब स्तिथि है न ये। क्यूंकि पोर्न फिल्मों के अलावा, मुझे आज तक ऐसी कोई महिला नहीं मिली है जिसे पुरुष के शरीर के किसी भी अंग को लेकर कोई ख़ास रूचि रखती हों। (विश्वास करो मेरा, वो झूठ बोल रही है)
महिला के शरीर पर बाल: बिलकुल नहीं
मुझे लगता है की बाल हटाने वाले उद्योग ने शायद इतना फायदा पहले कभी नहीं कमाया होगा।
ब्यूटी पार्लर में बाकि सारी सुविधाओं के साथ आपको मिल सकते हैं बहुत सारे DIY संसाधन। आखिर महिलाएं अपने शरीर और चेहरे के बालों को लेकर इतनी पागल क्यूँ हैं? मेरी एक दोस्त ने कहा, "क्यूंकि पुरुषों को महिलाओं के शरीर अपर बाल अच्छे नहीं लगते।" तो फ़िर सवाल यह है की पुरुषों को महिलाओं के शरीर पर बाल इतने अनाकर्षक क्यूँ लगते हैं?
क्या मोनोगेमी (एक पत्नीत्व) एक मिथ्या है?
"मोनोगेमी पूरी तरह असफल है," ऐसा अमरीकी समाजशास्त्री एरिक एंडरसन का कहना है। "यह धोकेबाज़ी और बेवफाई से भरा है।"
लोगों के बेवफा होने के अध्यन में उन्होंने जाना की अधिकांश लोग अपने साथी के साथ विश्वासघात करते हैं। "हम चाहे जो भी सोचे, मोनोगेमी असफल ही है", वो कहते है।
कमिट्मन्ट (वचनबद्धता): इसमें इतना डरावना क्या है?
आजकल हमें अपने साथी के साथ एक स्थायी रिश्ता में रहना इतना मुश्किल क्यूँ लगता है?
इतना मुश्किल तो नहीं है ऐसे युगल/ दम्पति ढूँढना जो की जवानी में प्यार कर बैठे, शादी भी करी, बच्चे भी और साथ-साथ बुढ़ापा भी गुज़ार रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से ही तो 60 साल की शादी में साथ रहना आसान लगता है। लेकिन अब तो समय भी बदल गया है और लोग भी।
पहली बार: "एक बड़ा डरावना रहस्य"
"उसे लगा मुझे चोट लग गयी थी, पैर या कही और कट गया था। मैं भी ढूँढने लगी की आखिर चोट लगी कहाँ है लेकिन कुछ दिखा ही नहीं।"
12 साल की ऊष्मा अपने दोस्तों के साथ बाहर खेल रही थी। तभी उसके एक दोस्त ने उसकी स्कर्ट पर बड़ा सा लाल धब्बा देखा। यह लेख 'पहली बार' व्यक्तिगत कहानियां श्रंखला का पहला लेख है।
क्या मुझे अपने दूरी के प्रेम सम्बन्ध को ख़त्म कर देना चाहिए?
सवाल: मेरा बॉय फ्रेंड तीन महीने पहले अपने काम की वजह से दूसरे शहर में रहने लगा - क्या मुझे इस दूर के प्रेम सम्बन्ध में रहना चाहिए?
हम करीब एक साल से साथ है। लेकिन अब मुझे ऐसा लगने लगा है की वो मुझसे ज़्यादा अपने काम, दोस्तों और परिवार पर ध्यान देता है। मैं पूरे दिल से उसे प्यार करती हूँ लेकिन मुझे ऐसा लगता है की इस रिश्ते से मुझे कुछ नहीं मिल रहा है। क्या मुझे फिर भी इस रिश्ते में रहना चहिये या उसे छोड़ देना चाहिए? प्रीती, सूरत
![]()

